बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश

तीन दिन से गायब युवक का शव नाले में मिला

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जनपद बिजनौर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

बिजनौर। सड़क किनारे नाले में युवक की लाश मिली नाले की सफाई करने के दौरान सफाईकर्मियों ने शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बिजनौर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के मूनसन फैक्ट्री के पास का है। रविवार सुबह नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सफाई कर रहे थे, तभी कमर्चारियों को नाले में एक युवक की लाश पड़ी दिखाई दी। सफाई कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया। इसकी पहचान कराई तो शव पास के ही रहने वाले दानिश का निकला। बताया जा की दानिश तीन दिन से घर से लापता पता था। वह नशे का आदि था। नाले में गिरकर उसकी मौत कैसे हुई यह अभी स्पष्ठ नहीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में जाटान चौकी इंचार्ज जुगेंद्र तेवतिया का कहना है की शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button