काफी कैफे बना अय्याशी का अड्डा

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल
नजीबाबाद । कॉफी कैफे की आड़ में प्रेमी युगलो को कई कई घंटों रुकाकर उनसे अवैध उगाही की जा रही है जबकि सूत्रों की माने तो प्रेमी युगल से 1 घंटे के 200 से ₹500 तक वसूले जाते हैं। पैसे कमाने के लालच में आजकल लोग इतने अंधे हो चुके हैं कि उन्हें सिर्फ पैसे कमाने से मतलब है इसके लिए चाहे इन्हें कुछ भी क्यों ना करना पड़े क्योंकि आजकल नगर में कई जगह कॉफी कैफे बड़ी मात्रा में खुलते जा रहे है।
जिसका प्रेमी युगलो के ऊपर भी कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि कुछ ही पैसों में वह अपना काम निकाल कर रफूचक्कर हो जाते हैं और ना तो उन्हें किसी होटल में आईडी देने की आवश्यकता पड़ती है और ना ही ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए तरह तरह के अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक कर रही है और जिसका दायित्व प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों तक को दे रखा है इन सब के बावजूद इन लोगों पर प्रदेश सरकार की नीतियों का कोई असर होता दिख नहीं रहा है।
कॉफी कैफे मे जाकर प्रेमी युगल कुछ ही पैसों में अपना मनोरंजन करके निकल जाते हैं और सबसे खास बात तो यह है की इन कैफे में अधिक संख्या 12 से 16 साल तक के नाबालिग बच्चों की है। अभी कुछ दिन पहले इस कैफे में पुलिस ने भी कार्रवाई की थी। बच्चों की ज्यादा बदनामी ना हो जाए इस कारण उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। कॉफी कैफे में सिर्फ कपल्स की एंट्री होती है यहां एक या दो व्यक्ति कॉफी पीने के लिए जाते हैं तो उन्हें यह कहकर भगा दिया जाता है। यहां पर सिर्फ महिला पुरुष जोड़ो की ही एंट्री होती है लेकिन कपल्स की आड़ में यहां पर स्कूलों की छात्राएं एवं शहर के आसपास की नाबालिग युवतियों की रोजाना भरमार रहती है। ताजा मामला नजीबाबाद के मालगोदाम स्थित एक कॉफी कैफे का है जहां पर कपल्स की आड़ में प्रेमी युगल एवं नाबालिक लड़कियां एवं लड़कों को कई कई घंटे बैठाकर उन से अवैध वसूली की जा रही है और तो और इस चर्चित कैफे में नगर के कई स्कूलों की नाबालिक छात्राएं भी पहुंच रही है इस कैफे से आने के कई रास्ते हैं यह चर्चित कॉफी कैफे ऊपरी मंजिल पर बना हुआ है और इस कॉफी कैफे में ना तो कॉफी मशीन है और ना ही कोई खाने पीने की कोई व्यवस्था है इस चर्चित कॉफी कैफे में खाने पीने के लिए नीचे बने कैफे से कॉफी एवं खाने पीने का सामान मंगाया जाता है उक्त चर्चित कॉफी कैफे को चलाने के लिए कम से कम पांच छह व्यक्ति मौजूद रहते हैं जो शासन प्रशासन से बचने के लिए तीसरी आंख का सहारा होते हैं तथा यह कॉफी कैफे सराय चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित है परंतु पुलिस भी इस मामले मे अभी तक अनजान बनी हुई है इस कॉफी कैफे में कपल्स की आड़ में नाबालिगों द्वारा अश्लीलता परोसी जा रही है जिससे नगर का माहौल काफी खराब हो रहा है और शासन-प्रशासन को अपना ध्यान देकर समय-समय पर नजीबाबाद में पनप रहे कुकरमुत्तो की तरह इन कॉफी शॉप में चेकिंग करनी चाहिए।



















