बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

ऑनर किलिंग के अंतर्गत हुई हत्या का खुलासा चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल
बिजनौर । थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा सनसनी खेज हत्या का खुलासा करते हुए चार शातिर अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त ठेले और बारूद छोड़ने वाली नाल सहित गिरफ्तार किया गया।

थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत गंज चौकी क्षेत्र में इन्द्रजीत उर्फ काके का शव गंगा क्षेत्र के खादर से बरामद हुआ था। स्थानीय पुलिस दने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था । मृतक इन्द्रजीत की मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसके पडोस में रहने वाले तिलक सिंह की लडकी से इन्द्रजीत के प्रेम संबंध थे, जिस कारण श्रीराम का परिवार इन्द्रजीत से रंजिश रखने लगे और कई बार जान से मारने की धमकी भी दी। 9 दिसम्बर की रात को इन्द्रजीत को तिलक सिंह, सोनू व संजय अपने साथ ले गए और उसकी हत्या कर दी। उधर तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शहर पर संबंधित धाराओ में तिलक सिंह, सोनू, संजय और श्रीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार को इस घटना का खुलासा किया गया। अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि उनका पडोसी इन्द्रजीत उर्फ काका का उसकी पुत्री के साथ प्रेम प्रसंग था और तिलक सिंह के द्वारा कई बार इसके लिए उसे समझाया था। एक बार तिलक सिंह ने अपनी छत पर ही इन्द्रजीत उर्फ काका उपरोक्त को उसकी पुत्री के साथ देखा था, जिसकी शिकायत उसकी मां से भी की थी। इन्द्रजीत की मां ने माफी मांगते हुए इन्द्रजीत को बाहर भेज दिया। 10-15 दिन पहले इन्द्रजीत पुनः आ गया और उसकी पुत्री से मेल-जोल करने लगा, जिससे उसकी समाज में बदनामी होने लगी। तिलक सिंह ने अपने पिता श्रीराम व भाई सोनू व संजय के साथ मिलकर इन्द्रजीत की हत्या करने की योजना बनाई। 9 दिसंबर की रात्रि को इन्द्रजीत को बहला फुसलाकर अपने साथ घर ले गए जहा इन्द्रजीत उर्फ काका द्वारा उन सभी का उपहास उड़ाते हुए कि अपनी लडकी को रोक सको तो रोक लो। तभी टीन सेड में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और बारूद भरने वाली नाल से उसके सीने पर सटाकर बारूद छोड़ा जिससे गोली मारकर आत्महत्या लगे तथा उसके शव को रिक्शा ठेले में डालकर जंगल खादर में ले जाकर फेंक दिया। इसके उपरांत उनके द्वारा उसी नाल से अपनी ही पुत्री के सीने पर नाल लगाकर बारूद छोड़ दिया और वीडियो बना ली कि इन्द्रजीत उनकी पुत्री को गोली मारकर भाग गया है। इससे पहले ही उसका शव मिल गया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button