उत्तराखंडखबरों की खबरन्यूज़शहर

भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में प्रतिभाग कर भक्तदर्शन को श्रद्धांजलि की अर्पित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड जयहरीखाल आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भक्तदर्शन की पुत्री मीरा चौहान को सम्मानित किया और महाविद्यालय की स्मारिका का विमोचन भी किया। उन्होंने महाविद्यालय में MA तथा MSc हेतु दो पृथक पीजी ब्लॉक का निर्माण करने के साथ ही MSc में भौतिक विज्ञान व गणित एवं MA में संस्कृत, अंग्रेजी व भूगोल के विभिन्न संकाय खोलने हेतु चरणबद्ध आंकलन करा उसी अनुरूप कार्य करने की घोषणा की। उन्होंने विकासखंड नैनीडांडा और जयहरीखाल में मिनी स्टेडियम निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि नैनीडांडा के गुड्डूगड़ी में पर्यटन स्थल विकसित किया जायेगा साथ ही द्वारीखाल स्थित सिंगटाली में गंगा नदी पर पुल निर्माण एवं यमकेश्वर में केवी निर्माण का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह रावत, रेनू बिष्ट, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे आदि उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button