देश और समाज को डॉक्टर राममोहन जी जैसे व्यक्तित्व की आवश्यकता है: पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज

देश और समाज को डॉक्टर राममोहन जी जैसे व्यक्तित्व की आवश्यकता है: पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज
मैनपुरी से सुबोध कुमार की रिपोर्ट
सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. राम मोहन जी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये ‘‘एजूकेशन स्टालवार्ट ऑफ द ईयर 2022‘‘ पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर प्रेममूर्ति पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज ने कहा कि आज हमारे देश और समाज को राममोहन जी जैसे शिक्षा को समर्पित व्यक्तियों की ही आवश्यकता है।
ज्ञातव्य है कि एजूकेशन टूडे शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों, विद्यालयों एवं बुद्धजीवियों, एवं एजूकेशनल लीडर्स की पहचान कर उन्हे उत्कृष्टता के आधार पर चुनकर सम्मानित करती है। विद्यालय सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी को उत्कृष्ट शैक्षिक गतिविधयों के आधार पर पूरे उत्तर में प्रदेश मोस्ट इफेक्टिव ब्लेंडिड लर्निंग में प्रथम स्थान एवं मोस्ट इंसपिरेशनल स्कूल कैटेगरी में इंडियाज प्रेस्टीजियस स्कूल ज्यूरी अवार्ड प्राप्त हुआ है।
विदित हो कि यह सम्मान भारतीय शिक्षा के क्षेत्र के जाने माने दिग्गजों को दिया जाता है जो शैक्षणिक जगत में अपने नये अन्वेषण प्रयोगों द्वारा नवीन सोपान स्थापित करते हैं एवं शिक्षा जगत को एक नयी दिशा दिखाते हैं। विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन सदैव से ही शिक्षा के जगत में नये प्रयोगों के लिये जाने जाते रहे हैं। पारम्परिक शिक्षा के साथ ही समाज के लिये अति आवश्यक नैतिक मूल्य जैसे देशप्रेम, सकारात्मक सोच, अनुशासन आदि का दैनिक शिक्षा में समावेश उनके द्वारा किये गये अनेक नवीन प्रयासों में से एक है।
समाज में नैतिक मूल्यों के वर्धन के लिये ही विद्यालय सुदिती ग्लोबल एकेडमी द्वारा परिसर में अपने छात्रों के लिये 9 दिवसीय रामकथा का भी आयोजन करवाया गया। जिसमें भगवान श्री राम के जीवन के मानवीय आदर्शों से छात्रों को परिचित करवाया गया। निश्चय ही यह एक नूतन प्रयास था जो इस से पहले किसी भी स्कूल में नहीं किया गया था। पूज्यश्री ने कहा कि कथा के माध्यम से भावी पीढ़ी में सुसंस्कार और जीवन जीने की सनातन धर्म सम्मत कला सिखाने की डॉक्टर राममोहन जी और डॉक्टर कुसुम मोहन जी की सोच भी सराहनीय और वंदनीय है।


















