विनय कुमार मिश्रा बने हिंदू राष्ट्र महासभा के राष्ट्रीय सचिव !

विनय कुमार मिश्रा बने हिंदू राष्ट्र महासभा के राष्ट्रीय सचिव !
बेंगलूरु– हिंदू राष्ट्र महासभा द्वारा बेंगलुरु निवासी विनय कुमार मिश्रा को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर विनय कुमार मिश्रा के शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई वही शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया आपको बताते चलें विनय कुमार मिश्रा एक ऊर्जावान और सदैव धर्म पथ पर आगे बढ़कर असहाय और गरीब लोगों की मदद कर राष्ट्र को मजबूत करने का काम एक लंबे समय से करते चले आ रहे हैं उनकी इसी राष्ट्र के प्रति निष्ठावान भावना को देखते हुए हिंदू राष्ट्र महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा,दक्षिण भारत अध्यक्ष डॉ महेश ने कहा कि विनय कुमार मिश्रा का राष्ट्रीय सचिव बनने पर संगठन को एक नई ऊर्जा प्रदान होगी इस अवसर पर विनय कुमार मिश्रा के सभी चिंतक शुभचिंतको ने शुभकामनाएं देते हुए उनसे संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा की है


















