उत्तरप्रदेशखबरों की खबर

जुलाई मे होगी अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कार्यसमिति की बैठक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

23 एवं 24 जुलाई को होगी अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कार्यसमिति की बैठक

14 देशों के प्रतिनिधि लेंगे भाग

अभिनव अग्रवाल की रिपोर्ट

मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सम्मेलन के अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल जी ने बताया 23 व 24 जुलाई को वृंदावन के श्री कृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी। जिसमें 14 देशों के प्रतिनिधि, आधा दर्जन से अधिक केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद व विधायक भाग लेंगे। कार्यक्रम की सारी व्यवस्था कर ली गई है। प्रदेश अध्यक्ष एवं लखनऊ के विधायक डॉ नीरज बोरा जी ने बताया कि देश-विदेश से आने वाले सभी प्रतिनिधियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। सभी व्यवस्था शत-प्रतिशत कर ली गई है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल माननीय आनंदीबेन पटेल जी व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी की आने की भी संभावना है। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री रवि कांत गर्ग, रेलवे बोर्ड की पूर्व सदस्य श्रीमती बिंदु वोरा जी ने अपने सुझाव रखे। जिलाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल के संचालन में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री राजीव मित्तल, विक्रांत अग्रवाल, प्रदेश प्रधान महामंत्री बृजेश चंचल गुप्ता, प्रदेश महामंत्री रविकांत गोयल, किशन कुमार मित्तल, जिला उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, लक्ष्मण प्रसाद, सचिन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, हेमंत गुप्ता, नमिता अग्रवाल, संगीता गुप्ता आदि लोग रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button