भारतीय किसान यूनियन (अ.) की बैठक में किसानों की समस्याओं के निराकरण की माँग

भारतीय किसान यूनियन (अ.) की बैठक में किसानों की समस्याओं के निराकरण की माँग
बिजनौर। नहटौर स्थित आकू ब्लॉक कार्यालय परिसर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की बैठक में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के साथ संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। इस दौरान फलौदी निवासी तेजवीर सिंह को संगठन का नहटौर ब्लॉक का अध्यक्ष भी मनोनीत किया गया।
सोमवार को आयोजित बैठक में सरकार से आवारा पशुओं की समस्या से किसानों को निजात दिलाने, बिलाई शुगर मिल से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाने, नूरपुर में बनने वाली शुगर मिल की निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने, विद्युत की जर्जर लाइनों को बदलवाने आदि की माँग की गई। साथ ही संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने फलौदी निवासी तेजवीर सिंह को संगठन का नहटौर ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह, जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही, समरपाल सिंह, रामेन्द्र सिंह, धर्मवीर सिंह, मोहित कुमार, विकास कुमार, प्रवेन्द्र सिंह, शौवीर सिंह, अनुज कुमार, दिनेश कुमार, लौकेन्द्र कुमार, सतेन्द्र सिंह, यशवीर सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता चौ.जगवीर सिंह तथा संचालन धर्मवीर सिंह ने किया।


















