उत्तराखंड

मजिस्ट्रेट श्रीमती अलका यादव ने किया प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

माननीय जिला जज, शामली गिरीश कुमार वैश्य एवं जिलाधिकारी, शामली श्रीमती जसजीत कौर तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अलका यादव ने किया प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन

जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा के कार्यों की खूब हुई प्रशंसा

मुज़फ्फरनगर
।जिला कारागार मुजफ्फरनगर में कल्याण उत्थान एवं उनको रोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से कम्प्यूटर एवं सिलाई-कटाई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सामाजिक संस्था आधार शिला ग्रामोत्थान सेवा संस्थान के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आज इसका विधिवत उदघाटन माननीय जिला जज, शामली श्री गिरीश कुमार वैश्य एवं जिलाधिकारी, शामली श्रीमती जसजीत कौर तथा पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट श्रीमती अलका यादव द्वारा किया गया। इससे पूर्व प्रशिक्षण शिविर में पधारने पर सर्वप्रथम मॉ सरस्वती के चरणो में दीप प्रज्जवलित किया गया। इस अवसर पर जिला जज श्री गिरीश कुमार वैश्य ने कहा कि बंदियों के कल्याण एवं मानसिक उत्थान में ऐसे कार्यक्रमों से उनको आत्मबल मिलता है तथा भविष्य की एक रूपरेखा भी ऐसे सार्थक एवं प्रभावी प्रशिक्षणों से तय की जा सकती है। जेल में सुधार की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम है। जिलाधिकारी, शामली श्रीमती जसजीत कौर ने भी कहा कि ऐसे रोजगारपरक कार्यक्रमों से महिला बंदियों को भविष्य में काफी लाभ मिल सकता है तथा उनके जीवनयापन में ऐसा प्रशिक्षण कारगर सिद्ध होगा, ऐसी हम आशा कर सकते है। मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, शामली श्रीमती अलका यादव ने भी जेल में चलाये जा रहे सुधारात्मक कार्य की सराहना की। इस अवसर पर सभी सम्मानित अतिथिगणों द्वारा बंदी योग मित्रों को योग को लेकर जागरूक करने के चलते सम्मानित भी किया गया। सभी अधिकारियों को बुके देकर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने आदर सम्मान एवं सत्कार किया तथा कहा कि मुजफ्फरनगर जेल को बंदी सुधार गृह की ओर तेजी के साथ अग्रसारित करते हुये, ऐसे प्रेरक कार्य समय-समय पर किये जाते रहे है और भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेंगे। इस अवसर पर जेलर कमलेश सिंह, उप जेलर सुरेन्द्र मोहन सिंह, कैलाश नारायण शुक्ला, मेघा राजपूत, लक्ष्मी देवी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button