उत्तरप्रदेश

थानाप्रभारी राधेश्याम यादव व उनकी पुलिस टीम की सराहनीय उपलब्धियों में एक और उपलब्धि हुई शामिल

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

बहुत ही जुझारू मेहनती लगन शील ऊर्जावान शाहपुर थानाप्रभारी राधेश्याम यादव व उनकी पुलिस टीम की सराहनीय उपलब्धियों में एक और उपलब्धि हुई शामिल

मुज़फ्फरनगर
बहुत ही जुझारू मेहनती लगन शील ऊर्जावान शाहपुर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव अपने सराहनीय कार्यकाल में कई बड़े गैंग को गिरफ्तार कर अपनी कार्यप्रणाली का लोहा मनवाया तो वही राधेश्याम यादव के नेतृत्व में उनकी टीम ने एक और सफलता प्राप्त करते हुए कई गाड़ियां व अवैध असलाह सहित कई अभियुक्तो के कब्जे से बरामद की हैं। यह शाहपुर थाना पुलिस टीम के एक बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर शाहपुर पुलिस ने
वाहन चोरी करने वालो के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ा हुआ हैं और इस अभियान में शाहपुर थानाप्रभारी राधेश्याम यादव व उनकी टीम को बड़ी सफलता भी मिली हैं आज शाहपुर थाना पुलिस टीम ने
तीन वाहन चोर अभियुक्तो को चोरी के वाहन सहित गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस की माने तो पकड़े गये अभियुक्तगण वाहन चोरी करके वाहनों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चलाते व बेचते थे लेकिन शाहपुर पुलिस की पैनी नजर से बच नही पाएं ओर पकड़े गये।थाना शाहपुर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग मन्सूरपुर तिराहे के पास से 03 वाहन चोर अभियुक्त को गिरफ्तार किया पकड़े गये अभियुक्तो के नाम
आशु उर्फ आस मोहम्मद पुत्र असलम निवासी बसधाड़ा थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर व सलमान पुत्र शमीम निवासी बसधाड़ा थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर व इरशाद पुत्र यामीन निवासी बसधाड़ा थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर बताये जा रहें हैं।
पकड़े गये अभी अभियुक्तो के कब्जे से पुलिस ने 03 इको कार,फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई बरामद की साथ ही 01 मोटर साइकिल बिना नंबर व 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया है।
पुलिस की माने तो गिरफ्तार अभियुक्तगण वाहन चोर प्रवृति के अपराधी हैं, जो वाहन चोरी कर नम्बर प्लेट बदलकर चलाते एवं बेचते थे, जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी पुलिस कर रही हैं।

जनपद मुजफ्फरनगर
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button