सोमेश्वर पुलिस ने अवैध शराब के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

सोमेश्वर पुलिस ने अवैध शराब के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
जनपद अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्यवाही की जा रही है उसी का नतीजा है एक के बाद एक तस्कर गिरफ्तार किए जा रहे हैं वही जनपद में अपराधों में कमी देखने को मिली है अब अपराध करने के बाद अपराधी भाग नहीं पाते हैं तुरंत ही सलाखों के पीछे पहुंचा दिए जाते हैं जनपदीय पुलिस का एक के बाद एक सराहनीय कार्य
प्रदीप कुमार राय एस0एस0पी0 अल्मोड़ा द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पर दिनांक 29/06/2022 को थाना सोमेश्वर की चौकी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अंजना होटल ताकुला में जोग राम पुत्र किशन राजेम निवासी जाखसोड़ा पोस्ट कफड़खान अल्मोड़ा के कब्जे से एक बोरे में 3 पेटी देशी अवैध शराब बरामद कर जोगा राम को गिरफ्तार कर थाना सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही
की गई है पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद
- चौकी प्रभारी ताकुला हरी राम
- का0 पंकज वर्मा
जनपद अल्मोड़ा सोमेश्वर
आईरा वार्ता राजेश सिंघल




























