ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

शादी का झांसा देकर माँ और बेटी के साथ किया दुष्कर्म

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – शादी का झांसा देकर महिला और उसकी नाबालिग बेटी को तीन महीने नोएडा में रखकर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं सोते समय नाबालिग बेटी के निजी अंग में गर्म चिमटा लगाकर छेड़छाड़ भी की।

पीड़िता ने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले पति से उसका तलाक हो गया था। दूसरी शादी के लिए परिजनों ने तालग्राम क्षेत्र के मवइया गांव के रहने वाले अमित उर्फ नाहर सिंह से मुलाकात कराई थी। इसके बाद अमित ने शादी का झांसा देकर मुझे व मेरी दो नाबालिग बेटियों को अपने घर बुला लिया। इसके बाद मेरे साथ अवैध संबंध बनाने शुरू कर दिए।

कमरे में सो रही थी मेरी बेटी:

कुछ महीनों बाद अमित मुझे व मेरी बेटियों को नोएडा ले गया। नोएडा में देह व्यापार करने के लिए मुझे व मेरी बेटियों पर भी दबाव बनाने लगा। एक दिन मेरी 15 साल की बेटी कमरे में सो रही थी, तभी अमित ने बेटी के निजी अंग में गर्म चिमटे से छेड़छाड़ की। इसके बाद तंमचे के बल पर मेरे और मेरी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया।

आए दिन मेरे व मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म करते थे दरिंदे:

इसके बाद आए दिन अमित के पिता राम सिंह और दोस्त दिलीप भी मेरे व मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगे। इन लोगों ने तीन महीने तक नोएडा में रखा। दिलीप ने दुष्कर्म के वीडियो बना लिए थे। तब से अमित और उसका दोस्त पवनेश वीडियो को लेकर ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने मंगलवार को सदर कोतवाली में तालग्राम क्षेत्र के मवइया गांव के अमित उर्फ नाहर सिंह, राम सिंह, दिलीप उर्फ राजा, पवनेश और अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button