नारनौल. हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक मां ने अपने तीन बच्चों को पानी में डूबोकर मार दिया. इसके बाद वह खुद भी आत्महत्या कर ली. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है. दरअसल, मामला नारनौल सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दुबलाना गांव का है. ग्रामीणों के अनुसार मां ने अपने ही कोख से जन्म दिए तीन बच्चों को पानी में डूबोकर मार दिया और खुद भी आत्महत्या कर ली.
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के रहने वाली युवती ने अपने तीन बच्चों के साथ पानी के टैंक में कूदकर आत्महत्या कर ली. इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने चुप्पी साध ली है और कुछ भी कहने से बच रही है. मृतक युवती के देवर राजू ने बताया कि घर में पति और पत्नी की अनबन थी. लेकिन अनबन इतनी भी नहीं थी कि आत्महत्या तक की नौबत आ जाए. पूरा मामला बीती रात का है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल भेज दिया है, जहां मृतक बच्चों का और उनकी मां का कुछ ही देर में पोस्टमार्टम किया जाएगा.
पानी के टैंक में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली:
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर जब हमने एडिशनल सुप्रिडेंट ऑफ पुलिस संदीप कुमार मलिक से बातचीत करनी चाहिए तो उन्होंने चुप्पी साध ली और कुछ भी कहने से बचते नजर आए. इस पूरे मामले को लेकर सरपंच धर्मपाल ने जो कहा उसे सुनकर आप सहम जाएंगे. आखिर एक मां का कलेजा कैसे नहीं पसीजा. और अपने तीनों बच्चों को लेकर पानी के टैंक में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. साथ ही बच्चों की भी मौत हो गई






