नगीना – पिछड़ा समाज पार्टी ने देश के प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम शैलेंद्र सिंह को सौंप कर यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस का कोर्स कर रही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री छात्रा को वापस भारत लाए जाने की मांग की है। मंगलवार की दोपहर को पिछड़ा समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृपाल सिंह सैनी के नेतृत्व में दर्जनभर पदाधिकारी एसडीएम कोर्ट पहुंचे जहां उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद सैनी रिटायर्ड सूबेदार की पुत्री स्वेता रानी विदेश यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस का कोर्स कर रही है। लेकिन अचानक रूस और यूक्रेन के बीच घमासान युद्ध होने से जहां स्वेता की जान पर खतरा बना हुआ है
वही पूरा परिवार बेचैन और विचलित हो रहा है इसलिए पिछड़ा समाज पार्टी आपसे अनुरोध करती है कि स्वेता के साथ-सथ वहां फंसे अन्य सभी भारतीय मूलनिवासी छात्र छात्राओं को वापस भारत लाए जाने की मांग करती है। ज्ञापन की छाया प्रति प्रदेश के मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी बिजनौर को भी प्रेषित की गयी है। ज्ञापन पर कृपाल सिंह सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष, लेखराज सिंह सैनी, सुमेर सिंह पाल, सुशील सैनी, सुभाष चंद आदि के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट






