नगीना – हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे शिव भक्त कांवड़िये को कार चालक ने पीछे से टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, उसके साथ के कावड़ियो द्वारा उसे सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिजनौर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
सोमवार की रात को बड़ी संख्या में कांवड़िया नगीना के ब्राह्मणी वाला तालाब स्थित गौशाला पर विश्राम के लिए रुके हुए थे, जो रात्रि में बड़ा मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरकिशनपुर मोहद्दीपुर निवासी 32 वर्षीय कावड़िया अतुल चौहान गौशाला से पेशाब करने जा रहा था। जैसे ही वह सड़क पर पहुंचा तो पीछे से आ रही एक तेजरफ्तार कार ने कावड़िया को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको साथियों ने उपचार हेतु यहां सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी प्रभारी डा. नवीन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद कावड़िया को बिजनौर रेफर कर दिया। साथी कावड़ियो का कहना है कि मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी कार चालक को पकड़ कर अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया। जो अभी थाने नहीं पहुंचा है।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट






