विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष करवाने को बिजनौर पुलिस ने कसी कमर

AIRA NEWS NETWORK – उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावो को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक बिजनोर डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने लोगो से चुनाव में शांति बनाए रखने की अपील भी की है, और विधान सभा चुनावों को शांतिपूर्वक कराने के लिए बिजनोर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं, मुस्तैद हैं। तथा पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि चुनावो के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नही किया जाएगा, ओर मतदान को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों से पुलिस सख़्ती से निपटेगी।
उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्यवाही करें जो भी मतदान को प्रभावित करने का दुस्साहस करेगा पुलिस उसके साथ सख्ती से पेश आएगी। बिजनोर पुलिस अधीक्षक डॉ सिंह ने अपने अधीनस्थों को स्पष्ट रूप से कहा हैं कि वह विधान सभा चुनावों को निष्पक्ष ओर शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन कराने के लिए हर संभव कदम उठाए तथा संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रखें। पुलिस उपाधीक्षक मतदान केंद्रों के दौरे करे और मतदान को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों को पहचान कर उनको जेल भेजने का काम करें
वहीं उन्होंने आम जनमानस से भी अपील की है अगर आप कहीं अपराध होता देखें या किसी अपराधी के बारे में आपके पास कोई सूचना हो या किसी नशा कारोबारी के बारे में आपके पास कोई जानकारी हो तो सीधे मुझसे संपर्क करें जानकारी को आकर सांझा करें आपका नाम और पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी अपने शहर को अपराध मुक्त बनाने में बिजनौर पुलिस का सहयोग करें
राजेश सिंघल की रिपोर्ट




























