अंतरराष्ट्रीयन्यूज़पौड़ी-उत्तराखंड

अफगानिस्तान में बड़ा आतंकी हमला

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काबुल एजेंसी। अफगानिस्तान के शिरजाद डिस्ट्रिक्ट में शनिवार को आतंकियों ने मिलिट्री बेस को निशाना बनाकर बड़ा धमाका किया। इसमें 8 सैनिकों की मौत हो गई। सरकार के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। आतंकी संगठन तालिबान ने धमाके के बाद मीडिया को बयान भेजकर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

इसमें तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा कि यह एक सुसाइड अटैक था। इसमें 50 सैनिक मारे गए हैं। घायलों की संख्या अब तक सामने नहीं आई है।

इसके बाद काबुल शहर में दो और हमले हुए लेकिन इनमें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। एक जगह मैग्नेटिक बम से पुलिस वैन पर हमला किया गया। इसमें एक नागरिक घायल हो गया। काबुल के ही सलीम कारवान इलाके में एक कार में विस्फोट हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

तालिबान और अफगान सरकार में चल रही बातचीत-


अफगान सरकार और तालिबान किसी समझौते पर पहुंचने के लिए दोहा में बातचीत कर रहे हैं। लंबी बातचीत के बावजूद कोई नतीजा न निकलने से पिछले कुछ महीनों में अफगानिस्तान में आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं। तीन सप्ताह से ज्यादा वक्त बाद 6 जनवरी को दोनों पक्षों में बातचीत हुई थी लेकिन इसमें भी कोई नतीजा नहीं निकला। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इसके बाद से दोनों पक्षों में कोई ऑफिशियल बातचीत नहीं हुई है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button