मोदी बोले- नीतीश और मेरा कोई रिश्तेदार संसद नहीं पहुंचा

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को बिहार में तीसरा दौरा है। सबसे पहले उन्होंने छपरा में रैली की। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि हमारी डबल इंजन वाली सरकार है, तो यहां डबल युवराज हैं। यूपी में जो डबल युवराज (राहुल-अखिलेश यादव) का हुआ, वही बिहार में भी होने वाला है।
मोदी के भाषण की 7 अहम बातें-
चुनावी पंडितों के आकलन गलत हुए साबित चुनाव सभाएं हमने पहले भी देखी हैं। सुबह दस बजे से पहले इतनी विशाल रैली कभी संभव नहीं होती। इसका एक कारण यह है कि जो पहले चरण में जो मतदान हुआ, उसमें सोचा जा रहा है कि कोरोना के कारण मतदान नहीं होगा, लेकिन बिहार के लोगों ने चुनावी पंडितों की यह धारणा को गलत साबित कर दिया। भारी मतदान हुआ।
न तो मेरा और न ही नीतीश का रिश्तेदार संसद में-
सिर्फ परिवार के लिए काम कर रही इन पार्टियों ने आपके लिए क्या किया। बंगले बने तो किसके बने। महल बने तो किसके लिए बने। गाड़ियों का काफिला बना। सिर्फ अपने और परिवार के लोगों को टिकट दिया। क्या नीतीश बाबू का कोई रिश्तेदार संसद पहुंचा, मंत्री बना है, क्या मेरा कोई रिश्तेदार कहीं पहुंचा?
मोतिहारी में बोले मोदी-
जंगलराज की हालत ऐसी थी कि जो कारखानें, चीनी मिलें खत्म हो गईं। अब तो इस चुनाव में जंगलराज वालों के साथ नक्सलवाद के समर्थक, देश के टुकड़-टुकड़े करनेवाले भी बारात में साथ जुट गए हैं। इनको जरा भी मौका मिल गया तो बिहार वापस अपहरण, अराजकता के दौर में पहुंच जाएगा। इसलिए बिहार को सतर्क रहना है। जंगलराज के युवराज से अलर्ट रहना है। जंगलराज वालों को जरा भी चिंता होती तो बिहार की ऐसी स्थिति नहीं होती।




























