AIRA NEWS NETWORK – नूरपुर बिजनौर हाईवे मार्ग पर गांव अहीरपुरा के पास एक 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन से टकराकर मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद बाइक में भी आग लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हलदौर थाना क्षेत्र के पांव पैजनिया निवासी करीब 30 वर्षीय विकुल त्यागी पुत्र स्वर्गीय आदेश त्यागी सोमवार की देर शामअपनी बाइक द्वारा बिजनौर मार्ग स्थित गांव अहीरपुरा के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसके टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी एवं 1 पुत्र एक पुत्री को रोता बिलखता छोड़ दिया है। टक्कर लगने के बाद बाइक में आग लग गई और धू-धू करके जलने लगी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिपोट – अमीन अहमद


















