AIRA NEWS NETWORK – बढ़ापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक पशुशाला में आग लगने से दो बकरी एक बकरा जलकर मर गए व 3 गोवंश बुरी तरह झुलसे पशुओं को बचाने के चक्कर में पशु स्वामी झुलस कर गंभीर रूप से घायल, आपको बता दें पूरा मामला बढ़ापुर थाना क्षेत्र गोपी वाला का है जहां पर शमीम पुत्र मोहम्मद उमर ने गांव में मकान के समीप मसाला बना रखी है जिसमें देर रात अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण दो बकरी एक बकरा जलकर मर गए तथा 3 गोवंश बुरी तरीके से गंभीर रूप से झुलस गए इसके अतिरिक्त पशुशाला से समीप के घर में भी आग पहुंच गई और समीम के घर में रखे करीब 52 हजार की नकदी वह घर का जरूरी सामान जलकर राख हो गया साथ ही साथ पशुओं को बचाने के चक्कर में शमीम भी आग की चपेट में आकर बुरी तरीके से झुलस गए हल्का लेखपाल विरेंद्र कुमार व पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है।


















