AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर में पुलिस ने अवैध शराब का काला कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके पास से शराब बनाने के उपकरण कच्ची शराब तैयार करने वाली भट्टी बरामद हुई है फिलहाल पुलिस आरोपी को जेल भेजने की कवायद में जुटी हुई है।
आपको बता दें जनपद बिजनौर के एसपी डॉ धर्मवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की रोकथाम के लिए चलाय जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगीना के कुशल पर्यवेक्षण में आज थाना नगीना देहात पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बावनसराय में अवैध शराब की भट्टी लगाकर शराब का निष्कर्षण कर रहे अभियुक्त राजकुमार निवासी ग्राम बावनसराय थाना नगीना देहात को मौक से शराब का निष्कर्षण करते हुए मय शराब बनाने के उपकरणों एवं अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया है मौके पर करीब 222 ली० लाहन नष्ट किया गया तथा शराब बनाने के उपकरण व कुल 40 ली0 कच्ची शराब बरामद हुई, फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है ।
रिपोर्ट-अमीन अहमद


















