नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

गुडविल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद – रविवार नगर नजीबाबाद के गुडविल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक युवक की अचानक मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में आकर हंगामा काटा आपको बताते चलें कस्बा साहनपुर के निकट हरिद्वार रोड पर गुडविल हॉस्पिटल हरिद्वार रोड पर एक युवक अपना इलाज कराने हेतु आया। जिसका नाम दिलशाद पुत्र प्रधान अब्दुल अजीज उम्र 35 वर्ष निवासी मोहल्ला अमृतसरी साहनपुर थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर अपनी मोटरसाइकिल से इलाज कराने आया जिसका इलाज डॉ एसके खान, द्वारा किया गया।

अचानक इलाज के दौरान युवक की अस्पताल में ही मौत हो गई। इस बात को लेकर मृतक युवक के परिजन व रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे और वहां पर हंगामा काटा जिसको देखकर डॉ एसके खान, अस्पताल से नौ दो ग्यारह हो गए। जब कुछ युवकों द्वारा डॉक्टर से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया, कि युवक की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। लेकिन इस बात को लेकर मृतक युवक के परिजन संतुष्ट नहीं है। युवक के परिजनों का कहना है कि मृतक युवक पहले से स्वस्थ था, उसे कोई बीमारी नहीं थी !इस बात को लेकर मृतक युवक के परिजन व रिश्तेदार देर रात्रि से सुबह 12:00 बजे तक अस्पताल घेरे हुए थे।

पुलिस भी रात्रि 1:00 बजे से अस्पताल में मौजूद है लेकिन डॉक्टर एस के खान अपना अस्पताल छोड़कर नौ दो ग्यारह हो गए स्टाफ भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पा रहा है। इससे पूर्वी डॉक्टर के कारनामे नजीबाबाद और सहारनपुर वासियों के लिए खतरनाक साबित हो चुके हैं! अस्पताल में मौजूद रिश्तेदार व संबंधी डॉक्टर कमरुद्दीन एडवोकेट, मृतक युवक के ससुर मृतक युवक के साडू रिजवान अहमद, डॉक्टर मोहम्मद अरशद, मोहम्मद इरशाद ,भाई रिश्तेदार सईद अहमद, रिश्तेदार भाई। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक नजीबाबाद हाजी तस्लीम अहमद पहुंचे और अहम जानकारियां ली!

सरफराज अहमद की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

75% LikesVS
25% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button