AIRA NEWS NETWORK – अभियान वजीरगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक श्री राघवेंद्र सिंह एवं आरक्षी शिव गोपाल पांडे के साथ आरक्षी चंदन एवं अन्य सिपाहियों द्वारा कई बाइकों को रोककर उनका ई चालान किया गया जिसमें बाइक सवारों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की सख्त नसीहत दी गई जिसमें आज वजीरगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक श्री राघवेंद्र सिंह द्वारा 22 वाहनों का ई चालान किया गया।
आज यातायात सप्ताह के चलते इलाके के विभिन्न स्थानों पर चलाया जा रहा है वाहन चेकिंग अभियान आज वजीरगंज कोतवाली की पुलिस सुबह से ही मुस्तैदी के साथ अपना कार्य करते हुए दिखाई दिए साथ ही उन्होंने बाइक चालकों को हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने की अपील की उन्होंने कहा हेलमेट आपकी अपनी सुरक्षा के लिए है ना कि पुलिस से बचने के लिए अधिकांश देखा गया है एक्सीडेंट में हेलमेट ना होने गंभीर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है जिससे जान भी जा सकती है इसीलिए हेलमेट के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए उन्होंने इसके महत्व को समझाया जीवन अनमोल है खुद की भी सुरक्षा करें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें।
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट


















