बिजनौर – जिला जेल बिजनौर के प्रभारी अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा जिला जेल में कुछ ना कुछ बेहतर कर सराहनीय कार्य करते रहते हैं वही बंदियों के उत्थान के लिए हमेशा जी जान से लगे रहते हैं इसी लिए बंदी भी उन्हें हर संभव सहयोग करते नजर आते हैं, आज भी जिला बिजनौर जेल में प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने आज भाई दूज के पावन पर्व पर उपमहानिरीक्षक कारागार मुख्यालय कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ के दिशा निर्देश में जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों की मुलाकात कराई गई मुलाकात हेतु कारागार के मुख्य द्वार पर कॉविडहेल्प डेस्क की स्थापना की गई।
थर्मल स्कैनिंग कर तापमान सामान्य होने पर मुलाकातियो को सैनिटाइज कराने के पश्चात उन्हें कारागार में मुलाकात हेतु प्रवेश कराया गया तथा वही rt-pcr की जांच रिपोर्ट करा कर आने वाली महिलाओं को मुलाकात करने का अवसर भी प्रदान किया गया जिन मुलाकातियो के पास पास एवं rt-pcr जांच रिपोर्ट नहीं थी ।
उन्हें प्रभारी अधीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अवसर की संवेदनशीलता के दृष्टिगत माननीय दृष्टिकोण अपनाते हुए निशुल्क पास प्रदान कर एंटीजन जांच कोविड वैक्सीनेशन की द्वितीय डोज के आधार पर भी कोविड-19 के नियमों का पालन कराते हुए एवं पर्याप्त दूरी सुनिश्चित करते हुए मास्क लगाकर मुलाकात की सुविधा अनुमन्य कराई गई इस पावन पर्व भाई दूज के पावन पर पर कारागार में निरुद्ध कुल 11 महिलाओं को उनके भाइयों से एवं 194 पुरुष बंदियों को उनकी बहनों से मुलाकात कराई गई।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















