काशीपुर-उत्तराखण्ड़

35 ग्राम स्मैक के साथ मोहसिन गिरफ्तार,मगर बड़ी सप्लायर गुलनाज घूम रही आजाद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जसपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए अभियान में पुलिस ने एक तस्कर से 35 ग्राम स्मैक की 32 पुड़ियां, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किए हैं ।
पुलिस ने तस्कर को जेल भेजा है।वही दूसरी ओर मोहसिन को स्मैक उपलब्ध कराने वाली गुलनाज नामक महिला अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है ,बताते चलें की अभियुक्त मोहसिन ने पुलिसिया जांच में बयान दिया था की ये स्मैक वो गुलनाज नामक महिला से खरीदता है फिर बेचता है ,गुलनाज पहले भी स्मैक बेचने के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है परंतु इस बार गिरफ्तार आरोपी मोहसिन के कबूलिया बयान में गुलनाज की संलिप्तता बताए जाने के बाद भी उस पर पुलिस का शिकंजा क्यू नही कसा गया ये बात जानकारो के गले नही उतार रही
कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को नशा तस्कर मोहसिन निवासी मोहल्ला नई बस्ती को नहर वाली सड़क नई बस्ती में चांस रिकवरी में 35 ग्राम स्मैक की 32 पुड़ियां एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त मोहसिन के खिलाफ पूर्व में भी स्मैक तस्करी के दो अभियोग पंजीकृत हैं।


आरोपी काफी समय से नशे का कारोबार कर रहा है। आरोपी को जेल भेजा गया है। पुलिस टीम में कोतवाल निरीक्षक आशुतोष कुमार सिहं, एसएसआई अनिल जोशी, एसआई कौशल भाकुनी, सुरेन्द्र सिहं बिष्ठ, जावेद मलिक, शुशील कुमार, कांस्टेबल अनुज वर्मा, जमशेद अली, बच्ची सिहं, मोहनगिरी, संजय गिरी आदि शामिल रहे

RIZWAN AHSAN

0% LikesVS
100% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button