नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग।

प्राचीन मंदिर चोक पर किया प्रदर्शन

नूरपुर। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद करणी सेना सदस्यों में रोष व्याप्त हो गया। गुरुवार को नूरपुर थाने के समक्ष प्राचीन शिव मंदिर चोक पर प्रदर्शन कर सभी ने रोष जताया। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या करने के बाद से करणी सेना सदस्य आक्रोशित हो रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने इस मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के न्यायाधीश से करवाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय राजपूत समाज के अध्यक्ष जीतेन्द्र बैस ने कहा कि हनुमानगढ़ जिले के गोगोमेड़ी क्षेत्र के निवासी तथा वर्तमान जयपुर में रह रहे श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को उनके जयपुर आवास पर दिनदिहाड़े बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। आरोपी मिलने के बहाने आए। बदमाशों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को 8 गोलियां मारी। अब तक पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है।उन्होने कहा कि ऐसी घटना से आमजन में भय का माहौल है।वक्ताओं ने मांग की कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने की वारदात में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही इस प्रकरण की जांच राजस्थान हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में नेशनल इनवेस्टिगेशन से करवाई जाए। ताकि पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सके।उन्होने राष्पति व प्रधापमंत्री के नाम एक ज्ञापन थानाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह वशिष्ठ को सोंप कर कङी कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन देने वालो मे करणी सेना कार्यकर्ता व राजपूत समाज के लोग मौजूद रहे।
रिपोटर विकास सिंह

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button