उत्तराखंड

3 बच्चो की मां प्यार में हुई पागल,पहुंची 20 वर्षीय प्रेमी के घर,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी /उत्तराखंड (न्यूज ब्यूरो ),,, तीन बच्चों की मां को 20 साल के छात्र से सोशल मीडिया पर प्यार हुआ और अपने पति को छोड़कर उत्तर प्रदेश छात्र के घर पहुंच उससे शादी की जिद्द पर अड़ गई।
बताया जा रहा है कि महिला सोशल मीडिया (Social Media) पर शुरू हुए प्रेम-प्रसंग के कारण अपने बच्चों और पति को छोड़कर को घर से चली गई थी पति ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी पुलिस ने जांच शुरू की तो महिला की लोकेशन यूपी के आजमगढ़ में मिली। दो दिन पहले पुलिस आजमगढ़ पहुंची वहां महिला बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र के घर पर रह रही थी। पुलिस ने महिला से बातचीत की तो पता चला महिला और छात्र की दोस्ती सोशल मीडिया से हुई और प्रेम-प्रसंग में बदल गई। पुलिस महिला को समझा कर हल्द्वानी लाई और यहां उसकी काउंसलिंग कराई गई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।महिला को जब पुलिस पकड़ कर हल्द्वानी कोतवाली लाई तो महिला भी अपनी जिद्द पर अड़ी रही आखिरकार किसी तरह महिला को मना कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया है

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button