उत्तराखंड
Trending

28 वर्षीय अनिल चौहान आतंकवादियों से लोहा लेते हुए हुए शहीद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – जनपद पौड़ी कोटद्वार उत्तराखंड के लिए सीमा से आज सुबह दुखद खबर आई पौड़ी के लाल देश की सेवा करते हुए सरहद पर आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए बताया जा रहा है कि पौड़ी गढ़वाल के प्रखंड द्वारीखाल के अंतर्गत ग्राम लंगूरी निवासी अनिल चौहान जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए इस देश के लिए बलिदान हो गए आठवीं गढ़वाल राइफल में तैनात ग्राम लंगूरी निवासी अनिल चौहान 28 वर्ष के थे उनके बलिदान की सूचना मिलते ही माता पिता बेसुध होकर गिर पड़े जवान बेटे की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया उनकी शहादत से पूरे उत्तराखंड को गहरा सदमा लगा है क्योंकि अभी कुछ दिन पूर्व ही बिपिन रावत को खोया है

नए साल वाले दिन ही फिर हमने देहरादून के एक जवान प्रदीप थापा को खो चुके थे वह जख्म भी अभी भरा नहीं था और आज दूसरा बेटा खो जाने से उत्तराखंड में शोक की लहर है, आज सुबह से ही उनके आवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है, आईरा वार्ता व आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन परिवार उनकी शहादत को कोटि-कोटि नमन करता है ईश्वर सभी शहीदों को श्री चरणों में स्थान दें और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनके घर वालों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button