
AIRA NEWS NETWORK – तहसील छिबरामऊ के ग्राम खोजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने कहा ये सरकार किसानों का शोषण कर रही है। निजी नलकूपों पर मीटर लगा कर किसानों को परेशान करने का काम किया जा रहा है ।सरकार इस आदेश को तत्काल वापस ले अन्यथा हमारा संगठन सरकार के इस कृत्य के खिलाफ आंदोलन करेगा ।
इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक दिनेश प्रकाश मिश्रा ने आज तीन दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन जिन गाँव के अभिलेख जले हुए है उन गाँव के किसानो को किसी भी सरकारी योजना का लाभ नही मिल पा रहा है लेकिन न सरकार इसकी ओर कोई ध्यान दे रही है और न उनके नुमाइंदे जिन गाँव के अभिलेख जले है वे सभी किसान भाई आने वाले विधान सभा चुनावों का बहिष्कार करें इस दौरान गांव के दर्जनों किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की जिलाध्यक्ष ने सभी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया ।कार्यक्रम में दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे ।


















