सहारा इंडिया और पल्स कंपनियों में फसे गरीब आमजन के पैसों को दिलवाए जाने की मांग

नजीबाबाद – नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज तहसील परिसर में सहारा इंडिया और पल्स कंपनियों में फसे गरीब आमजन के पैसों को दिलवाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया एवं महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहां गया कि उत्तर प्रदेश में सहारा ओर पल्स कम्पनियों ने लाखों लोगो का पैसा भारी मुनाफे का लालच देकर जमा करवाएं गये है।
गरीब व सामान्य वर्ग के लोगों ने अपने बेहतर भविष्य, बच्चों की शिक्षा, व्यवसाय व बेटियों की शादी आदि के लिए अपनी मेहनत की कमाई इन कंपनियों में जमा कराई जो निश्चित मियाद पूरी होने के बाद भी सालों से उन्हें नही मिल पा रही है। प्रदेश का कोई ऐसा नगर व गांव अछूता नही है, जहां गरीब और सामान्य वर्ग के लोगो का पैसा इन कंपनियों में न फसा हो। निवेशक पिछले चार – पांच साल से लगातार इन कम्पनियों के चक्कर लगा रहे है।सहारा की शाखाओं में जाने पर वहां मौजूद लोग पैसा मिल जायेगा कह कर इसे टाल देते है।
पिछली सरकारों ने उन लोगो की कोई सुध नहीं ली, जिनके इन कंपनियों ने पैसे फसे हुए है जो उन्हें उनकी जरूरत के समय पर तो नही मिल पाए और जिनके अभी मिलने की भी कोई सम्भावना नही है। कांग्रेसियों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंप कर सहारा इंडिया और पल्स कंपनियों में फसे गरीब आमजन के पैसों को दिलवाए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वाले में नगर अध्यक्ष एम अकरम खान, अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, शारिब अंसारी एडवोकेट, मास्टर मकसूद, नवेद, गौरव अग्रवाल एडवोकेट, गोविंद सिंह कुशवाह, मुस्तकीम राइन, राकेश शर्मा, दयावती, अनीस विशाल अंसारी, सलीम अंसारी आदि रहे।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















