उत्तराखंड

6 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पौडी गढ़वाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री यशवंत चौहान द्वारा “नशामुक्त जनपद पौड़ी गढ़वाल” अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है।

जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, श्रीमती मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष दीपक तिवाणी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग दिनांक 07.04.2022 को अभियुक्त नन्हे सिंह व अजय कुमार जाटव को अवैध 06 किलो अवैध गांजा के साथ डिग्री कॉलेज पटौटिया धुमाकोट के पास से गिरफ्तार किया गया।

जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध थाना धुमाकोट पर मु0अ0सं0 10/2022, धारा- 8/20 NDPS ACT व मु0अ0स0 11/2022, धारा- 8/20 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी है।

नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु समय-समय पर जागरूक कार्यक्रम व कांउन्सलिंग की जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा माह जनवरी-2022 से NDPS ACT के तहत अब तक कुल 12 व्यक्तियों के विरुद्ध 13 अभियोग पंजीकृत कर 06 किलोग्राम अवैध गांजा, 1660 ग्राम चरस एवं 30.65 ग्राम स्मैक बरामद हुयी।

अभियुक्त का नाम पताः-

  1. नन्हे सिंह(उम्र-25 वर्ष) पुत्र चुन्नी लाल, निवासी-ग्राम राजपुर नंगला, थाना-डिलारी, तहसील-ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद (उ0प्र0)।
  2. अजय सिंह जाटव(उम्र-25 वर्ष) पुत्र बिजेन्द्र सिंह, निवासी-श्यामपुर कॉलोनी, थाना-ITI काशीपुर, उधमसिंह नगर। बरामद माल
  3. 06 किलोग्राम अवैध गांजा पंजीकृत अभियोग
  4. मु0अ0सं0 10/2022, धारा- 8/20 NDPS ACT
  5. मु0अ0स0 11/2022, धारा- 8/20 NDPS ACT पुलिस टीम
  6. थानाध्यक्ष दीपक तिवाणी-थाना धुमाकोट
  7. आरक्षी 28 ना0पु0 राजीव
  8. आरक्षी 420 ना0पु0 दीपक

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button