काशीपुर-उत्तराखण्ड़

हाईकोर्ट शिफ्टिंग से नाराज़ अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा उच्च न्यायालय नैनीताल उत्तराखंड की पीठ ऋषिकेश में स्थापित किए जाने पर काम बंद कर गहरा रोष जताया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश चौबे ने कहा कि उच्च न्यायालय की पीठ ऋषिकेश में स्थापित होने से वादकारियों तथा अधिवक्ताओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य हरीश नेगी ने भी अपने विचार रखे तथा बार एसोसिएशन काशीपुर के समस्त अधिवक्ता समस्त न्यायिक कार्यों से विरत रहे। इस दौरान अध्यक्ष अवधेश चौबे, सचिव नृपेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, उपसचिव सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, ऑडिटर हिमांशु बिश्नोई, पुस्तकालय अध्यक्ष सतपाल सिंह बल, कामिनी श्रीवास्तव ,अब्दुल रहमान ,आसिफ सिद्दीकी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, भास्कर त्यागी,धर्मेंद्र तुली,अविनाश कुमार, अर्पित सौदा, कश्मीर सिंह, इंदर सिंह, आनंद रस्तोगी, प्रदीप कुमार चौहान, संजय चौधरी, रहमत अली खान, उमेश जोशी, अनिल शेरावत, विवेक मिश्रा आदि उपस्थित थे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button