काशीपुर-उत्तराखण्ड़

स्वo कैलाश गहतोड़ी को श्रद्धांजलि देने पत्नी संग पहुंचे सीएम धामी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर। /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,अपनी पत्नी गीता धामी के साथ काशीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी जी के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतृप्त परिवार को संवेदना व्यक्त की।
कैलाश चंद्र गहतोड़ी जी के आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्व. कैलाश जी ने अपने कार्यों से समाज में एक अलग जगह बनाई, राजनीतिक जीवन में कैलाश दा कर्मठता के सशक्त प्रतीक थे। उनके लिए जनसेवा हमेशा सर्वोपरि रहा, गरीब और जरूरतमंदों को हर संभव सहयोग देने के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। उन्होंने कहा कि चंपावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में कैलाश दा के सपनों को पूरा करने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।

RIZWAN AHSAN

0% LikesVS
100% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button