अंतरराष्ट्रीयनई दिल्ली
हम हमास से समझौते को स्वीकार करने का आह्वान करते हैं: ब्रिटेन विदेश मंत्री

नई दिल्ली(@RajMuqeet79) ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने हमास से इस समझौते को स्वीकार करने का आह्वान किया है, ताकि “हम लड़ाई में विराम देख सकें, बंधकों को रिहा कर उनके परिवारों को वापस भेजा जा सके और गाजा में मानवीय सहायता की पहल किया जा सके।”
कैमरन ने एक्स पर एक बयान में कहा, “जैसा कि हम लंबे समय से तर्क देते आ रहे हैं, अगर हम सभी सही कदम उठाने के लिए तैयार हैं, तो लड़ाई में विराम को स्थायी शांति में बदला जा सकता है। आइए इस क्षण का लाभ उठाएं और इस संघर्ष को समाप्त करें।”


















