उत्तराखंड

बेखौफ खनन माफिया वन कर्मियों से तमंचों के बल पर छुड़ा ले गए जेसीबी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रामनगर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,गुरुवार को वन क्षेत्राधिकारी रामनगर व स्टाफ को जानकारी प्राप्त हुई कि गुलजारपुर ब्लौक प्लाट सं० 15 में एक जेसीबी मशीन से खुदान कर डम्पर व ट्रैक्टर ट्राली को भरा जा रहा है। सूचना प्राप्त होने पर अधोहस्ताक्षरी वन क्षेत्राधिकारी रामनगर व स्टाफ तथा वन सुरक्षा बल टीम के सांथ मौके पर दल-बल के साथ गये तो जेसीबी से खनन करने वालों को स्टाफ के आने का आभास होने पर जेसीबी मौके से चालक द्वारा भगा लिया गया।
स्टाफ द्वारा जेसीबी मशीन का पीछा किया गया तो जेसीबी चालक द्वारा जेसीबी मशीन को अज्ञात काश्तकार के खेत में रोककर खड़ा कर दिया गया तथा अंधेरे में कहीं भाग गया वन क्षेत्राधिकारी रामनगर, व स्टाफ तथा वन सुरक्षा बल द्वारा जेसीबी मशीन को कब्जे में लिया जिसको प्राईवेट चालक की मदद से टीम के सांथ वन अभिरक्षा में लेकर गुलजारपुर गाँव से जुडका बन चौकी ला रहे थे कि रास्ते में जेसीबी का पीछा करते हुए 15-20 व्यक्ति बाईक एवं कार से आकर तलवारें तमंचे लहराते हुए जब्त की गयी जेसीबी मशीन को भगा ले गये।
जिसमें से स्टाफ द्वारा सतनाम सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह,जगदीप सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी गुलजारपुर ग्राम को भली-भॉति जेसीबी की रोशनी में पहचान लिया गया है। रास्ता संकरा होने के कारण राजकीय वाहन मुड नहीं पाये जिस कारण अपराधी जेसीबी को भगा कर ले जाने में सफल हो गये।
सतनाम सिंह पूर्व से ही अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है जो कि आये दिन अवैध खनन में लिप्त रहता है। सतनाम सिंह के नाम पर पूर्व में भी अवैध खनन से सम्बन्धित वन अपराध दर्ज किये गये हैं। विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि सतनाम सिंह की दूसरी जेसीबी शमसेर सिंह पुत्र कुलविन्दर सिंह के घर गुलजारपुर में खड़ी है जो कि अवैध खनन में लिप्त रहती है। स्टाफ द्वारा पूर्ण दल-बल के सांथ शमशेर सिंह के घर पर छापा मारकर जेसीबी को जब्त कर कार्यशाला निश्वयोज्य भण्डार, रामनगर वन परिसर में खड़ी कर दी गयी है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button