उत्तराखंड

राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक में नशामुक्त भारत का लिया संकल्पतरुण अग्रवाल कों मिली नैनीताल की कमान,बॉबी बादशाह हुए सम्मानित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत की उत्तराखंड प्रदेश स्तरीय बैठक एवं सम्मान समारोह रविवार को हल्द्वानी रोड स्थित आयरक्षा नशामुक्ति एवं जनसेवा ट्रस्ट, रुद्रपुर में संपन्न हुआ। बैठक में मानव अधिकारों की रक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक न्याय को लेकर अहम फैसले लिए गए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

*मानव अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: राष्ट्रीय अध्यक्ष* कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि “मानव अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और जनसेवा ही संगठन का मूल मंत्र है।” उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि समाज के कमजोर, पीड़ित और वंचित वर्गों तक पहुंचकर उनकी मदद करें। मोहम्मद उस्मान ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए गांव-गांव तक इकाइयां गठित करने पर जोर दिया। *14-15 साल के किशोरों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प* राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी ज़ुबैर सिद्दीकी ने नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताई। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद नशे के आदी लोगों और 14-15 वर्ष के किशोर बच्चों को “ईश्वर, परमेश्वर एवं अल्लाह को साक्षी मानकर” नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया। सिद्दीकी ने कहा, “युवा पीढ़ी को नशे से बचाना ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है। नशामुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर घर से इसकी शुरुआत हो।” *’संगठन सेवा का मंच है, पद का नहीं’: प्रदेश उपाध्यक्ष* प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम सिद्दीकी ने कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन पदों के लिए नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी का मंच है। उन्होंने पदाधिकारियों से घर-घर जाकर मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और संगठन की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की अपील की। *तरुण अग्रवाल को मिली नैनीताल की कमान* बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड मोहम्मद नबी अंसारी ने तरुण अग्रवाल को जिला अध्यक्ष नैनीताल मनोनीत करने की घोषणा की। घोषणा के बाद सभागार तालियों से गूंज उठा। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। *बॉबी बादशाह का हुआ भव्य सम्मान* समाजसेवी यूसुफ अली उर्फ बॉबी बादशाह ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला पदाधिकारियों का शॉल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उनके द्वारा समाजहित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बॉबी बादशाह का जनसेवा का जज्बा पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिक्षा विभाग एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अब्दुल गफ्फार सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नबी अंसारी, प्रदेश सचिव मोहम्मद फुरकान, ऊधम सिंह नगर जिला अध्यक्ष मोहम्मद गयास अंसारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शबाना अंजुम समेत कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ हुआ समापन कार्यक्रम का समापन सभी पदाधिकारियों द्वारा मानव अधिकारों की रक्षा, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने, जनसेवा को गति देने और भारत को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लेने के साथ हुआ

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button