हजारों निर्धन कन्याओं के विवाह के सूत्रधार बने शनि पीठाधीश्वर स्वामी कन्हैया महाराज

ज्योतिष,हस्तरेखा और दुर्लभ जड़ी-बूटी उपायों से दूर कर रहे हैं वैवाहिक बाधाएं ||
दुर्गाकुण्ड और सुंदरपुर शनि मंदिर में भक्तों को मिल रहा समस्याओं का समाधान ||
वाराणसी:- अध्यात्म,ज्योतिष और समाज सेवा के संगम के रूप में शनि पीठाधीश्वर स्वामी कन्हैया महाराज आज समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं | अपनी सटीक ज्योतिषीय गणना,गहन हस्तरेखा ज्ञान और निस्वार्थ सेवा भाव के कारण उन्होंने न केवल काशी,बल्कि दूर -दराज के क्षेत्रों में भी अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है |
समाज सेवा का अनूठा उदाहरण–
स्वामी कन्हैया महाराज के जीवन का सबसे अनुकरणीय पक्ष समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता है उन्होंने अब तक हजारों निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न कराकर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है | उनके इस पुनीत कार्य से उन अनगिनत परिवारों को संबल मिला है जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों के विवाह को लेकर चिंतित रहते थे |
प्राचीन पद्धति और ज्योतिष से समाधान–
ज्योतिष शास्त्र और हस्तरेखा विज्ञान में स्वामी जी का वर्षों का अनुभव है वे हस्तरेखा देखकर जीवन की जटिल समस्याओं का सटीक मार्गदर्शन करते हैं | विशेष रूप से जिन युवक- युवतियों के विवाह में अज्ञात बाधाएं आ रही हैं उनके लिए स्वामी जी वैदिक मंत्रों द्वारा अभिमंत्रित एवं विशेष जड़ी-बूटियों से निर्मित ताबीज प्रदान करते हैं |
इस विषय पर स्वामी कन्हैया महाराज ने कहा प्रकृति की जड़ी-बूटियों और वैदिक मंत्रों में असीम शक्ति निहित है यदि सही विधि से इनका प्रयोग किया जाए,तो ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव को कम कर शीघ्र शुभ फल प्राप्त किए जा सकते हैं जो भी भक्त विवाह बाधा या अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं वे परामर्श हेतु संपर्क कर सकते हैं |
प्रमुख सेवा कार्य एवं विशेषज्ञता–
(1)- हस्तरेखा विश्लेषण,करियर,स्वास्थ्य और पारिवारिक समस्याओं का सटीक मार्गदर्शन |
(2)- सामूहिक विवाह,हजारों निर्धन कन्याओं के विवाह का सफल आयोजन |
(3)- प्राचीन उपचार,दुर्लभ जड़ी-बूटियों और ज्योतिषीय उपायों से बाधा निवारण |
वर्तमान में स्वामी जी के इन सेवा कार्यों की समाज के प्रबुद्ध वर्ग और श्रद्धालुओं द्वारा व्यापक सराहना की जा रही है | प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग उनके आश्रम और मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं |
संपर्क सूत्र
विवाह बाधा या हस्तरेखा परामर्श के लिए भक्तगण वाराणसी जनपद में दुर्गाकुण्ड स्थित शनि मंदिर और सुंदरपुर स्थित शनि मंदिर पर संपर्क कर सकते हैं | अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर- 9336901700 पर संपर्क किया जा सकता है ||


















