वाराणसी/उत्तरप्रदेश

ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की वैधता तीन वर्ष करने की मांग,कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की समय सीमा बढ़ाने को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, एडीएम को दिया ज्ञापन ||

छात्रों के हित में ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र तीन साल तक मान्य करने की मांग ||

ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की मौजूदा व्यवस्था तार्किक नहीं- अशोक कुमार सिंह एडवोकेट ||

मांग पूरी न होने पर मुख्यमंत्री आवास के सामने आमरण अनशन की चेतावनी |

वाराणसी :- ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र को लेकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी शिवपुर विधानसभा अशोक कुमार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन सौंपा | ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण ने मांग किया कि ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की वैधता की समय सीमा को प्रमाण पत्र जारी होने से तीन वर्ष तक किया जावे क्योंकि ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र वित्तीय वर्ष के लिए जारी होता यानी यदि ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र फरवरी या मार्च में बना है तो एक अप्रैल को अमान्य हों जायेगा जिससे पढ़ने वाले छात्र व नौकरी हेतु फार्म भरने वाले छात्र अज्ञानता बस छट जातें हैं जिससे छात्रों को काफी नुक्सान उठाना पड़ता है और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की यह प्रक्रिया तार्किक रूप से सही नहीं है क्योंकि आय प्रमाण पत्र तीन वर्ष के लिए जारी होता है उसी आय प्रमाण पत्र के आधार पर ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी किया जाता |

कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी शिवपुर विधानसभा अशोक कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि जब आय प्रमाण पत्र जारी होने से तीन वर्ष तक मान्य है तो उसी आय प्रमाण पत्र के आधार पर जारी ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र खाली वित्तीय वर्ष के लिए ही मान्य क्यों इसे भी जारी होने से तीन वर्ष तक मान्य किया जावे अन्यथा कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण मुख्यमंत्री के आवास के सामने आमरण अनशन पर बैठेंगे |

ज्ञापन सौंपते समय कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी शिवपुर विधानसभा अशोक कुमार सिंह एडवोकेट कांग्रेस विधि विभाग के जिला अध्यक्ष लोकेश कुमार सिंह,विरेन्द्र कुमार पण्डित एंड., कांग्रेस विधि विभाग के जिला संगठन प्रभारी आनन्द कुमार सिंह एडवोकेट जयप्रकाश पटेल एड,रितुराज दूबे एड,नागेंद्र कुमार वर्मा एड,विकास पाण्डेय एड,बनारसी प्रसाद जायसवाल एड,विजय कुमार एड,अनुपम प्रकाश वर्मा एड,महेंद्र उपाध्याय एड हिमांशु एड अशोक कुमार एड,आदित्य मौर्या एड शिवानन्द राय एड,कृष्णा नन्द एड व अन्य कांग्रेस पार्टी के अधिवक्तागण मौजूद रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button