वाराणसी/उत्तरप्रदेश
पांच लाख गबन मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश

वाराणसी :- पांच लाख रुपये के गबन के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुमार त्रिपाठी की अदालत ने स्थानीय थाना फूलपुर को समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है | अदालत में इस मामले को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता हरिकेश गुप्ता तथा उनके सहयोगी अधिवक्ता विशाल गुप्ता और रविशंकर गुप्ता ने जोरदार बहस की | बहस सुनने के बाद अदालत ने विपक्षीगणों के खिलाफ थाना फूलपुर, वाराणसी में अभियोग दर्ज कर मामले की जांच कराने का निर्देश दिया ||


















