अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

अपहरण,दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, नाबालिक पीड़िता सकुशल बरामद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सारनाथ पुलिस की कार्रवाई,अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी दबोचा ||

सारनाथ पुलिस को बड़ी सफलता, अपहरण व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार ||

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में फरार अभियुक्त आकाश राजभर गिरफ्तार ||

वाराणसी :- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सारनाथ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है | पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन,अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत कार्यवाही करते हुए अपहरण,दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया |

पुलिस के द्वारा बताया गया की मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सारनाथ पुलिस टीम ने मु0अ0सं0- 266/2024 धारा 363/ 366/504 /506/120बी/368/376 भा0द0वि0 व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित नामजद वांछित अभियुक्त आकाश राजभर पुत्र लालमन राजभर निवासी बलरामगंज थाना चोलापुर वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष को 12 मार्च 2026 गुरुवार को सारनाथ स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया |

पुलिस टीम ने इस दौरान मुकदमे से संबंधित अपहृता/पीड़िता उम्र करीब 16 वर्ष को भी सकुशल बरामद कर लिया | गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अग्रिम कार्रवाई की गयी |

सारनाथ पुलिस ने घटना के बारे बताया की 17 जून 2024 को वादिनी द्वारा थाना सारनाथ में लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि विपक्षीगणों ने षड्यंत्र कर उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी | प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सारनाथ में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना महिला उपनिरीक्षक मीनू सिंह द्वारा की जा रही है |

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे महिला उप निरीक्षक मीनू सिंह थाना सारनाथ हेड कांस्टेबल विनोद कुमार सहित थाना सारनाथ की पुलिस टीम शामिल रहीं ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button