स्विफ्ट डिजायर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हालात चिंता जनक देखते हुए हायर सेंटर किया रेफर।

स्योहारा। स्विफ्ट डिजायर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए डायल 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से
हालत चिंता जनक देखते हुए हायर सेंटर किया रेफर।
प्राप्त समाचार के अनुसार स्योहारा नूरपुर मार्ग पर स्थित हादसों के लिए विख्यात इकड़ा के पुल पर राजा पुत्र स्व राकेश आयु 36 वर्ष निवासी चंचल पूरियान
अभिनव उर्फ गोलू 29 वर्ष निवासी सोमवार का बाज़ार।
स्योहारा से बाइक द्वारा किसी काम से नूरपुर जा रहे थे तभी सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर से टकराने की वजह से हादसा हुआ ज़ सूचना मिलते ही मौके पर पहुचीं पुलिस ने डायल 108 की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों द्वारा गम्भीर हालत देखते हुए प्रार्थमिक उपचार के बाद हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है।बताया जा रहा है रास्ते मे गोलू की मौत हो गयी है.
उधर घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ।
बाईट-चिकित्सक विवेक गौतम


















