कन्नौज-उत्तरप्रदेश

सांसद , सदर विधायक, और पूर्वोत्तर रेलवे जेड आर यू सी सी सदस्य दिखाएंगे हरी झंडी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सांसद , सदर विधायक, और पूर्वोत्तर रेलवे जेड आर यू सी सी सदस्य दिखाएंगे हरी झंडी

आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह

कन्नौज। जनपद के जसोदा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 14723/ 14724 भिवानी – प्रयागराज ( कालिंद्री एक्सप्रेस ) का एवं गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15083/ 15084 ( छपरा- फर्रुखाबाद ) उत्सर्ग एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 19615 / 19616 उदयपुर – कामाख्या एक्सप्रेस का गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव की अनुमति दी गई है
राज शर्मा जेड आर यू सी सी सदस्य पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर ने बताया कि 7 सितंबर 2023 को सदस्य के द्वारा गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से संबंधित सुविधाओं के संदर्भ में निरीक्षण किया जा रहा था उस समय कई व्यापारी एवं यात्रियों के द्वारा गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन को पूर्व सभासद हृदय राम वर्मा एवं परशुराम देवल और अन्य लोगों के द्वारा ज्ञापन देकर कुछ गाड़ियों की मांग गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन के लिए की गई थी, इन मांगों को पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर महाप्रबंधक एवं रेलवे बोर्ड के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से मांग पूरी करने का सुझाव दिया था, राज शर्मा के द्वारा बताया गया कि 4 अक्टूबर23 को प्रातः 7:15 बजे गाड़ी संख्या 14724 कालिंद्री एक्सप्रेस को जसोदा स्टेशन पर हरी झंडी दिखाने के लिए लोकसभा सांसद सुब्रत पाठक, एवं सदर विधायक असीम अरुण और राज शर्मा सदस्य जेड आर यू सी सी कन्नौज को मंडल रेल प्रबंधक ( वाणिज्य )इज्जत नगर बरेली के द्वारा आमंत्रित पत्र प्राप्त हुआ है कन्नौज सांसद , सदर विधायक, और पूर्वोत्तर रेलवे जेड आर यू सी सी सदस्य दिखाएंगे हरी झंडी।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button