मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

स्वाधीनता संग्राम के तमाम ऐसे बलिदानी जिनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज नहीं था, ऐसे बलदानियों, महापुरूषों को ढूंढ-ढूंढ कर आजादी के अमृत महोत्सव काल में ऐसे क्रांतिकारियों, उनके परिजनों को सम्मानित करने का कार्य केंद्र, प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

स्वाधीनता संग्राम के तमाम ऐसे बलिदानी जिनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज नहीं था, ऐसे बलदानियों, महापुरूषों को ढूंढ-ढूंढ कर आजादी के अमृत महोत्सव काल में ऐसे क्रांतिकारियों, उनके परिजनों को सम्मानित करने का कार्य केंद्र, प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार

मैनपुरी – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी पंडाल में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन एवं सी.ए.आर.डी.सी. के संयोजन से संस्कार भारती द्वारा आयोजित क्रांतितीर्थ, क्रांतिधरा के बलिदानों को नमन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आजाद करने के लिए हर वर्ग, धर्म, भाषा, प्रांत के लोगों ने कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया, तमाम यातनाएं झेली, अनगिनत वीर बलिदानियों द्वारा अपने प्राणों को न्यौछावर करने के बाद हमें आजादी मिली। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता संग्राम के तमाम ऐसे बलिदानी जिनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज नहीं था, ऐसे बलदानियों, महापुरूषों को ढूंढ-ढूंढ कर आजादी के अमृत महोत्सव काल में ऐसे क्रांतिकारियों, उनके परिजनों को सम्मानित करने का कार्य केंद्र, प्रदेश सरकार द्वारा किया गया।

उन्होंने कहा कि जनपद मैनपुरी भी क्रांतिकारियों, बलिदानियों का जनपद रहा है, महाराजा तेज सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान विभिन्न आंदोलनों, देश की रक्षा करने के लिए यहां के सैनिकों ने अपने प्राणों को बलिदान किया।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ तमाम योजनाएं संचालित की है ताकि शहीद सैनिक के परिवार को जीवन यापन करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सरहदों की रक्षा की जिम्मेदारी सैनिकों के कंधों पर है और हमारे देश के सैनिकों ने बखूबी अपने दायित्वों को निभाया है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में हमारे देश ने हर क्षेत्र में सफलताएं अर्जित की हैं, सैन्य क्षमता की दृष्टि से हमारा देश विश्व के ताकतवर देशों की श्रेणी में खड़ा है, 2047 आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक हमारी सैन्य शक्ति में और इजाफा होगा, हम दुनिया के ताकतवर देशों की अग्रिम पंक्ति में खड़े होंगे, हमारी अर्थव्यवस्था भी सुधरेगी, अगले 25 सालों में देश की अर्थव्यवस्था विश्व में पहले नंबर की होगी।
पर्यटन मंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन अरविंद भारद्वाज, सतीश चंन्द्र कश्यप, राजकुमार भारद्वाज, रवि श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी, अनिल कुमार गुप्ता, योगेश गोयल, दुर्गा नारायण सिंह, शिवनारायण दीक्षित, अजेंद्र कुमार, गिरीश चंन्द्र, सुरेन्द्र कश्यप, जय प्रकाश भारद्वाज, नरेन्द्र कुमार भारद्वाज, मनोज कुमार को प्रतीक चिन्ह, शॉल उड़ाकर सम्मानित किया, सांस्कृतिक विभाग के पंजीकृत दल एवं एस.बी.आर.एल. वैश्य रेजीडेन्सियल एकेडेमी के छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित मन-मोहक प्रस्तुति दीं, आजादी की यात्रा पर आधारित एल.ई.डी. डिस्प्ले वैन के माध्यम से राष्ट्रभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, लेजर शो का प्रदर्शन पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नुमाईश मैदान एवं नगर पंचायत कुरावली पर किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकार राम जी मिश्र, निदेशक लोक जनजाति संस्थान अतुल द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, पर्यटन अधिकारी प्रदीप टम्टा के अलावा सतीश गुप्ता, विघ्नेश कुमार त्यागी, यशदीप सिंह, वीरेन्द्र सिंह चौहान, बॉके लाल आदि उपस्थित रहे।

0% LikesVS
100% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button