अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डीपीएस में हुआ कार्यक्रम, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डीपीएस में हुआ कार्यक्रम, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
जिलाधिकारी ने नशा मुक्ति की दिलाई शपथ
शिकोहाबाद/ फिरोजाबाद
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर डीपीएस में कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसमें विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार,मुख्यविकास अधिकारी दीक्षा जैन और एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह का विद्यालय के चेयरपर्सन एवं अग्रवन व जेएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव और डॉ. गीता यादव ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर बच्चों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने अमृत काल के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस देश का युवा पढ़ालिखा और समझदार होगा, वह देश उतना ही तरक्की करेगा। युवाओं के कंधे पर ही देश का भविष्य निर्भर करता है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज का युवा भटक गया है। वह नशे की लत में आदी होकर अपना जीवन बर्बाद कर रहा है। इसलिए आज हम सबको नशा मुक्ति समाज बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने नशा मुक्त समाज बनाने एवं नगर और जिले को स्वच्छ बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर उपकुलाधिपति डॉ. पीएस यादव, नगर आयुक्त घनश्याम मीना, उप जिलाधिकारी विवेक मिश्रा, ट्रस्टी अशोक यादव के अलावा अन्य सभ्रांत लोग मौजूद रहे। संचालन डीपीएस के प्रधानाचार्य जरौमी थॉमस ने किया। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों से हाथ मिला कर उनका हौसला अफजाई की।


















