मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

अज्ञात कारणों से लगी लहसन गोदाम में आग, हजारों का नुकसान

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

अज्ञात कारणों से लगी लहसन गोदाम में आग, हजारों का नुकसान

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार

बेवर/ मैनपुरी– जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में बीती रात्रि कस्बे के बस स्टैंड चौराहे पर एक लहसुन गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग में लहसुन व्यापारी को हजारों का नुकसान हुआ है। वही गोदाम के पिछले हिस्से में सूतफैनी का निर्माण भी हो रहा था। जिसमें भी पीड़ित को नुकसान हुआ है। मामले के अनुसार रतिभान शाक्य पुत्र रामचंद्र निवासी काजीटोला की बस स्टैंड पर गोदाम है जिसमें लहसुन रखा था। वही सूतफैनी का निर्माण हो रहा था। अज्ञात कारणों के चलते अचानक गोदाम में शुक्रवार रात्रि आग लग गई। रात्रि लगभग 9:30 तक आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता पीड़ित को काफी नुकसान हो चुका था। वही बस स्टैंड चौराहे पर मार्केट के बीच आग लगने से अफरा तफरी का माहौल रहा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button