मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

सैनिक स्कूल में चयनित छात्र व छात्रा को किया गया सम्मानित

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

सैनिक स्कूल में चयनित छात्र व छात्रा को किया गया सम्मानित

आईरा न्यूज मैनपुरी ब्यूरो अमन कुमार

बेवर/मैनपुरी – शहीद मनोज सिंह यू पी सैनिक स्कूल में चयनित हुई रामबाग चिल्ड्रंस एकेडमी की छात्रा अर्चना यादव व पूर्व छात्र उत्कर्ष को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। दोनों विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक सुबोध दीक्षित ने सम्मानित किया। विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा अर्चना यादव ने कठिन परिश्रम व माता-पिता की प्रेरणा से यह उपलब्धि हासिल की। गत वर्ष के पूर्व छात्र उत्कर्ष ने भी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा पास की। छात्रा अर्चना यादव के माता-पिता विवेक यादव, मेनका यादव शिक्षक हैं। वहीं उत्कर्ष के भी माता-पिता धर्मेंद्र सिंह व नीतू सिंह भी शिक्षक हैं।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button