सिविल कोर्ट के पोस्ट ऑफिस मे रजिस्ट्री का समय जनहित मे बढ़ाने के लिये अधिवक्ता ने केस दर्ज किया!

सिविल कोर्ट के पोस्ट ऑफिस मे रजिस्ट्री का समय जनहित मे बढ़ाने के लिये अधिवक्ता ने केस दर्ज किया!
आईरा न्यूज़ नेटवर्क स्टेट ब्यूरो सुबोध कुमार
मैनपुरी जिला सत्र न्यायलय के अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया ने कोर्ट परिसर मे स्थित पोस्ट ऑफिस मे रजिस्टर्ड डाक का समय बढ़ाने व स्टॉफ बढ़ाने के लिये स्थाई लोक अदालत मे शिकायत करते हुये विधिक सेवा प्राधिकरण 1987 की धारा २२ बी की उपधारा 1 के खण्ड 2 की डाक,तार आवश्यक व जन उपयोगी सेवा के अंतर्गत जनहित मे केस दर्ज किया कराया है
न्यायालयीय कार्य व अधिवक्ताओ के डाक विभाग के सेवाओं के लिये सिविल कोर्ट परिसर मे पोस्ट ऑफिस काफ़ी वर्षो से संचालित किया जा रहा है जिसमे न्यायलय के कार्य, वाद कारियों के नोटिस जो सिविल केस , उपभोक्ता फोरम, स्थाई लोक अदालत के नोटिस क़ो रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजा जाता है इसके आलावा अधिवक्ता भी रजिस्टर्ड डाक से पत्र व नोटिस भेजते है जिसका समय दोपहर २ बजे तक होता है शनिवार क़ो 12.30दोपहर तक होता है जब कोर्ट का समय 5बजे तक का है जल्दी रजिस्टर्ड डाक जल्दी बंद होने के कारण काफ़ी असुविधा होती है जब अधिवक्ता द्वारा कहा तो बताया गया की स्टॉफ भी कम है जो उच्च अधिकारी द्वारा समय निर्धारित किया गया है वह हीं हम लोग चला रहे है अधिवक्ताओ व न्यायलय के कार्यों की रजिस्टर्ड डाक व स्टॉफ बढ़ाने के लिये जनहित मे अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया ने स्थाई लोक अदालत मे शिकायत करते हुये प्रधान पोस्ट मास्टर जेल चौराहे, व डाक अधीक्षक कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी के खिलाफ किया है जिस पर स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष शाम कुमार व सदस्य एकता मिश्रा , सदस्य जीतेन्द्र ने केस दर्ज करते हुये दोनों अधिकारियो क़ो नोटिस जारी करते हुये जबाब दाखिल करने के लिये 4 फ़रवरी तारीख नियत की है


















