मूलभूत सुविधाओं का ग्रामीण लें लाभ – नेहा बंधु

मूलभूत सुविधाओं का ग्रामीण लें लाभ – नेहा बंधु
एलाऊ में डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम पुस्तकालय का फीता काट कर किया उद्घाटन
आईरा न्यूज़ नेटवर्क स्टेट ब्यूरो सुबोध कुमार
मैनपुरी/एलाऊ – विकासखंड जागीर क्षेत्र के ग्राम पंचायत एलाऊ स्थित पंचायत घर में नवनिर्मित पुस्तकालय का मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने सोमवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किए, उसके उपरांत पंचायत घर परिसर में पौधारोपण किया। ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारियों ने बुके भेंटकर स्वागत किया। मौजूद स्कूली छात्र छात्राओं ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने कहा गांव स्तर पर पुस्तकालय खुलने से शिक्षा के स्तर में सुधार होगा अभिभावकों की जिम्मेदारी है अपने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें। पुस्तकालय में छात्र-छात्राएं निशुल्क शिक्षा का अध्ययन करें। खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने कहा अन्य ग्राम पंचायत में भी जल्द ही पुस्तकालयों का निर्माण कराया जाएगा। ब्लॉक की पहली ग्राम पंचायत में पुस्तकालय की सुविधा शुरू की गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने पुस्तकालय बनाने में योगदान देने वाले ग्राम प्रधान व ब्लॉक कर्मियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अवधेश सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी, स्वेतांक पांडे डीसी मनरेगा, मनेश चौहान ब्लॉक प्रमुख, अनिल मिश्रा एडीओ पंचायत, आलोक वर्मा, नीरज सिंह यादव, विपिन पाल ग्राम प्रधान, कमलेंद्र प्रताप कन्सल्टिंग इंजीनियर, अमित यादव, रोहित जौहरी, मनोज कुमार, मांडवी गुप्ता, नरेश भारती, अशोक चौहान, नेत्रपाल सिंह, आशीष पाल सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद थीं।






