न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस का त्यौहारविद्यालयों में बच्चों ने दी राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस का त्यौहार
विद्यालयों में बच्चों ने दी राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां

आईरा न्यूज मैनपुरी ब्यूरो अमन कुमार

बेवर/मैनपुरी – कस्बा व क्षेत्र में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। 76 वें गणतंत्र दिवस पर कस्बा क्षेत्र के विद्यालयों की देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जीएसएम डिग्री कॉलेज में सचिव मनोज दुबे ने, कपिल मुनि महाविद्यालय में सचिव शैलेंद्र सिंह विल्टन ने, उपदेश सिंह चौहान महाविद्यालय में प्रबंधक पवन चौहान ने, सुग्रीव सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल में चेयरमैन डॉक्टर ए एस कुशवाह ने, मंडी समिति में सचिव गौरव सिंह ने, अमर शहीद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शिवराज सिंह बैस व पूर्व प्रबंधक पंकज सिंह चौहान ने, जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ए के दुबे ने, कपिलमुनि चिल्ड्रेन्स एकेडमी में प्रधानाचार्य वंदना गौड़ ने, रामबाग चिल्ड्रन्स एकेडमी में सचिव सुबोध दीक्षित ने, एसएन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक शिवनाथ सिंह चौहान ने, शीला देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संरक्षक सुभाष चंद्र ने, पैरामाउंट इंटरनेशनल एकेडमी में प्रबंधक डॉक्टर पुरुषोत्तम दुबे ने, ज्ञानदीप मॉडल स्कूल में प्रधानाचार्य उमेश राठौर ने, ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में प्रबंधक शमशाद अली ने, रामा एजुकेशनल एकेडमी में प्रबंधक राज प्रताप सिंह ने, नेशनल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य गुरबचन सिंह ने एसआरएस पब्लिक स्कूल बझेरा रोड पर प्रधानाध्यापक राहुल यादव द्वारा ध्वजारोहण किया एवं विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसके साथ ही भूतपूर्व सैनिक संगठन द्वारा सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा पर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में एसडीएम संध्या शर्मा ने शहीदों की विधवाओं को सम्मानित किया। एसडीएम ने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बीआरसी पर बी ई ओ कपूर सिंह परिहार ने, थाने पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने, ब्लॉक पर प्रभारी बी डी ओ राजीव वर्मा ने , सीएचसी पर डॉ. आशुतोष ने, पीएचसी पर डॉक्टर मनीष कुशवाहा ने, नगर पंचायत पर अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया।
गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। नगला पैंठ से शुरू हुई तिरंगा यात्रा ने कस्बे में प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button