उत्तराखंड

सेक्सटार्शन के माध्यम से साइबर ठगों ने ठगे एक लाख 35 हजार ₹

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

रूद्रपुर / उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,साइबर क्राइम में सेक्सटॉर्शन ठगी का तरीका बनकर तेजी से उभरा है। जागरूकता की कमी या फिर शर्मिंदगी के कारण लोग इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। साइबर अपराधी बदनाम करने की धमकी देकर उन्हें सेक्सटॉर्शन का शिकार बना रहे हैं। फिर, लाखों की ठगी कर रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। मोबाइल पर अनजान युवती से बात करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। बातों में फंसाने के बाद युवती ने वीडियो कॉल किया और उसके बाद साइबर ठगों ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेलिंग करते हुए 1 लाख 35 हजार रूपये ठग लिये। पीड़ित ने साईबर क्राइम पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साईबर क्राइम पुलिस स्टेशन को दी तहरीर में सिंह कालोनी गली नंबर 13 निवासी केशवानन्द थपलियाल पुत्र ललिता प्रसाद धपलियाल ने बताया कि उसके वाट्सएप नंबर पर एक मैसेज भेजा गया और उससे एड्रेस पूछा। बाद में अश्लील बातें मैसेज की गयी, जिसका उसने कोई जबाव नहीं दिया। कुछ देर बाद उक्त मोबाइल नम्बर से वीडियो कॉल की गयी। वीडियो कॉल रिसीव करने के थोड़ी देर बाद ही दूसरी ओर से वीडिया कॉल बन्द कर दी गयी। जिसके पश्चात उक्त नम्बर से मैसेज आया कि वह उसकी अश्लील वीडियो को फेसबुक, यूटड्ढूब, इन्स्ट्राग्राम, सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही है। इसके बाद उक्त नंबर से एक बैंक एकाउन्ट नम्बर भेजा गया और उसमें पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया।झांसे में आकर उसने गूगल पे खाते पर अलग अलग बार में 1 लाख 25 हजार रूपये ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद भी उक्त लोगों ने ब्लैकमेलिंग जारी रखी पुनः दूसरे नंबर से किसी व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर कॉल की और पचास हजार रूपये देने की मांग की। जिसके बाद उसने दस हजार रूपये और भेज दिये। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button